नगर निगम ने यात्रियों को बांटे मास्क व सेनेटाइजर

नगर निगम की ओर से चारधाम यात्रा बस अड्डे पर पर्वतीय इलाकों से आने वाले लोगों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान यात्रियों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए गए।


 

मंगलवार को नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के नेतृत्व में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक कर निशुल्क मास्क और सेनिटाइजर वितरित किए गए। इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाली बसों में कीटाणु नाशक दवा का छिड़काव किया गया। प्रथम कर अधिकारी पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए यात्रियों को इसके बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पर्यावरणविद विनोद जुगलान ने भी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों से बेवजब न मिलने का आह्वान किया है। सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल ने बताया नगर निगम समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों पर कीटाणु नाशक दवाई का छिड़काव कर रहा है।